बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मलपुर का रहने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मलपुर का रहने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के भाई ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश में कई टीम में प्रयास कर रही है। एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।