सिरसागंज: नगर में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत, रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में मंगलवार से अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हो गई। उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत फायर ब्रिगेड टीम ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क किया। इस रैली में फायर टेंडर और विशेष वाहनों के साथ पूरे कस्बे में भ्रमण किया गया।