प्रतापगढ़: कानूपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग कारीगर की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
प्रतापगढ़ के कानपुर तिराहे पर शुक्रवार सुबह 9 बजे तेज रफ्तार कार ने पटरी दुकानदार बुजुर्ग राम आसरे को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस द्वारा चालक को छोड़ने के आरोपों से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी स्थिति संभालने में जुटे हैं।