बिसौली: खजुरिया गांव में दीवार काटकर दो घरों में लाखों की चोरी, चोर जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार
Bisauli, Budaun | Jul 27, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर दीवार काटकर घरों में घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सोमवार सुबह 6:00 बजे करीब जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।