जलालाबाद: जलालाबाद में अपने आवास पर पहुंचे आंवला लोकसभा के सांसद नीरज कुशवाहा मौर्य, लोगों ने जमकर किया स्वागत
शाहजहांपुर के जलालाबाद में आंवला लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद नीरज कुशवाहा मौर्य चुनाव जीतने के बाद जलालाबाद स्थित अपने आवास पर पहुंचे। यहां क्षेत्र के तमाम समर्थकों ढोल नगाड़े बजाकर एवं माला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें नीरज कुशवाहा मौर्य जलालाबाद विधानसभा से दो बार विधायक रहे।इस बार आंवला लोकसभा क्षेत्र से वह सांसद निर्वाचित किए गए।