अनूपपुर: शिव मंदिर प्रांगण में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, विशाल भंडारे के साथ सावन सोमवार संपन्न
नगर परिषद बरगवां अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 स्थित पुरानी शिव मंदिर, सीआरओ कैंप अमलाई के प्रांगण में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में पहुंचने लगी। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।