गुना नगर: मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक समय सीमा से बाहर हो चुके राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने दिए आदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 जुलाई को जिले के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली बैठक। सीएम ने कहा, राजस्व महा अभियान 2.0 शासन द्वारा 16 जुलाई से 31 अगस्त तक लागू करने का निर्णय लिया है। समय सीमा से बाहर हो चुके राजस्व प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण कराए। गुना एनआईसी कक्ष में कलेक्टर सत्येंद्र सिंह एवं जिला प्रशासन के सभी अधिकारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार मौजूद रहे।