सिकंदराराऊ: हसायन में जमीन पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, झगड़े के बाद मामला दर्ज
हसायन कस्बे में राजस्व अधिकारी जमीन की पैमाइश कराने गए थे। जहाँ दो पक्षों में विवाद हो गया जो मारपीट में बदल गया। पुलिस व टीम के सामने ही लाठी डंडे चलने लगे, इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायल पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हसायन कस्बे के बाजार में बाण चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के द्वारा बमुश्किल समझा बुझाकर जाम को खुलवाया है