Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image

सिनवी स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भाग चंद दूसरी बार बने अध्यक्ष, घनश्याम चुने गए उपाध्यक्षः पंचायत प्रतिनिधि आशीष शर्मा और दीपा ठाकुर को भी समिति में किया गया शामिल आनी/ उपमण्डल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिनवी में वीरवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का गठन उप प्रधानाचार्य गोविंद शर्मा की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में अभिभावकों, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा विद्यालय परिवार की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में भाग चंद को सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा घनश्याम को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति के सदस्यों में गोकुल चंद, लोभू राम, गंगा देवी, मीरा देवी, गुड़ी देवी, सरसा देवी, सोमना देवी, मैना देवी, हीमा देवी तथा प्राध्यापक गोविंद शर्मा, गौरव भारती को कमेटी का सदस्य शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय पंचायत के उपप्रधान आशीष शर्मा, वार्ड मेंबर दीपा देवी को भी स्कूल प्रबंधन समिति के साथ जोड़ा गया। नवनिर्वाचित उपप्रधान ग्राम पंचायत पोखरी आशीष शर्मा ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। वहीं नवनियुक अध्यक्ष भाग चंद ने कहा कि समिति विद्यालय के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे, जिनमें गौरव भारती टीजीटी, नीलम बीएससी, महेंद्र शाह एलटी, पूर्ण चंद शास्त्री, पदम सिंह टीजीटी, नीरज कटोच बुकेशनल, देव दत्त डीएम, भूप सिंह हिंदी लेक्चर, ठाकुर दास शर्मा, सरसा देवी एलए शामिल रहे। उपप्रधानाचार्य गोविंद शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

MORE NEWS