पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टीकमगढ़ में नेताओं और उद्योगपतियों की शादियों में होने वाली फिजूल खर्ची पर तंज कसा है। उन्होंने अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आजकल शादियां मैरिज गार्डन में हो रही हैं इनमें अत्यधिक खर्च किया जा रहा है।