कामां: कामां पुलिस ने मां-बेटी हत्याकांड के ₹7 हजार के इनामी आरोपी को पलवल से किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 के चर्चित मां-बेटी हत्याकांड में वांछित ₹7 हजार के इनामी आरोपी को हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो साल से फरार चल रहा था। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई। गुरुवार शाम 7 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी अनुसंधान जारी।