गाज़ियाबाद: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित डुंडाहेडा गांव में बुधवार देर शाम एक युवक ने घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई किशोरी को MMG अस्पताल से दिल्ली GTB के लिए रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।