गाज़ियाबाद: मुरादनगर पुलिस ने एक व्यक्ति के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में 1 महिला सहित 2 लोगों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी सलीम द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में मुरादनगर पुलिस ने बुधवार को महिला सहित 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और बुधवार को मामले से जुड़ी 1 महिला व लियाकत नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।