चित्तौड़गढ़: संदेह के आधार पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ी बाइक, तलाशी में नीमच जिले के 2 लोगों के पास मिली 5 किलो अफीम
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की और 5 किलो अफीम के साथ बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया जो नीमच जिले के रहने वाले हैं. संदेह के आधार पर बाइक को रुकवाया और खेमराज भील और उसके साथी पप्पू सेन की तलाशी लेने पर उनके पास अफीम निकली जिसे बाइक सहित जप्त कर लिया गया. दोनों बाइक सवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.