गुमला: आंजन में अनियंत्रित टुकटुक हुआ दुर्घटनाग्रस्त तीन जख्मी,चालक रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Jul 12, 2026 सदर प्रखंड क्षेत्र के आंचल धाम में पूजा कर लौट के दौरान अनियंत्रित होकर एक टुकटुक बैटरी रिक्शा ढलान में ब्रेक फेल हो जाने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे चट्टान से जा टकराई।जिसमें चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिसमें महिला भी शामिल है स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उन्हें एक ऑटो से सदर अस्पताल गुमला भेजा गया।