बहराइच: हटीला रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत मामले में व्यक्ति की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
हटीला रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई थी। गुरुवार को व्यक्ति की पहचान हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान लल्लू पुत्र मुजफ्फर अली सेखापुरवा के रूप में हुई।