गुन्नौर: गांव सिहावली के समीप ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर, दो महिलाओं सहित 10 लोग हुए घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां बबराला मार्ग पर गांव सिहावली के समीप बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।