पाटन: ग्राम उड़ना में बाइक ने ओवरटेक कर दूसरी बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, पाटन पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | May 17, 2026 थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने रविवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि अमन खान निवासी सैफ नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट लिखाई कि वह मोटरसाइकिल मैकेनिक है वह अपनी मौसी के लड़के के साथ पाटन आ रहा था जब वह ग्राम उड़ना के पास पहुंचा तभी एक मोटर साइकिल ने गाड़ी को ओवरटेक करके उसके चचेरे भाई की गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।