इकौना: मोहर्रम त्यौहार को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट, कस्बा इकौना व कटरा मे DM SP ने व्यापारियों से जानी समस्याएं
मोहर्रम त्यौहार को लेकर कस्बा इकौना व कटरा में डीएम अजय कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया पहुंचे, वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।वहीं जिले में 2677 ताजिया 195 स्थल कर्बला पर दफन की जाएगी। जिले को 3 सुपर जोन, 9 जोन व 33 सेक्टर में बांटा गया है, जबकि 11 संवेदनशील स्थानों पर अतरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।