इकौना: रामपुर त्रिभौना के पास राप्ती से जुड़े नाले से बरामद हुआ था अज्ञात शव, पुलिस ने जारी की शिनाख्त के लिए सूचना
रामपुर त्रिभौना के पास राप्ती से जुड़े नाले से बीते शनिवार शाम को एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसे भिनगा पीएम हाउस में रखवा दिया गया था, जबकि बीती रविवार रात 10:00 बजे के करीब पुलिस ने एक सूचना जारी की है, इसमें पुलिस ने बताया है की अज्ञात शव यदि किसी को भी जानकारी हो तो तत्काल सीओ इकौना और प्रभारी निरीक्षक गिलौला के नंबर पर सूचित करें।