इकौना: महदेईया मे घर से शौच गई महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में मिला शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
महदेईया मे घर से शौच करने गयी एक महिला हसीना जब देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई, वहीं परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। वही गन्ने के खेत में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला।फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है, फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।