इकौना: गोविंदपुर ढाबे के पास घायल अवस्था में मिला बाइक सवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
गोविंदपुर ढाबे के पास एक बाइक सवार बीती रात्रि घायल अवस्था में मिला, जिसे इलाज के लिए आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा की युवक अपने घर से अपने ससुराल पत्नी के साथ गया था, जिसके बाद वह किसी काम से गोविंदपुर ढाबे की तरफ आया और हादसे का शिकार हो गया।