इकौना: समदा मोड़ के पास से हसीना बानो हत्या से संबंधित मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, बीते 12 जुलाई को महिला की हई थी हत्या
श्यामदेवरिया मजरा महदेईया में पुरानी रंजिश को लेकर बीते 12 जुलाई को हसीना बानो की हत्या कर दी गयी थी। वहीं मृतका के बहू की तहरीर पर 13 जुलाई को पुलिस ने अब्दुल कलाम समेत अन्य 02 के विरूद्ध मामला पंजीकृत किया था। वहीं मुख्य अभियुक्त अब्दुल कलाम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य 2 की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है।