लखीसराय: लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती में पुलिस बल की हुई जांच
बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान वरीय पदाधिकारी ने भ्रमणशील रहकर गश्ती, ऑडी और डायल 112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच की गई. पुलिस कर्मियों की उपस्थिति एवं सतर्कता की जांच हुई.