हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने खोंडा हजारी लाला का नगला निवासी 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 550 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद
SP द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने खोंडा हजारी लाला का नगला निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 550 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद किया है।