राठ: अकौना गांव में एक ग्रामीण व्यक्ति ने परिवार के आधा दर्जन लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया, दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 7, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गाँव के निवासी एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने परिवार के ही आधा दर्जन लोगों पर घरेलू वाद विवाद को लेकर गाली गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।