पटना ग्रामीण: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, महिलाओं को ई-कार खरीदने पर 1 लाख रुपये तक का मिलेगा अनुदान
बिहार सरकार ने राज्य में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2026 को मंजूरी दे दी है। नई नीति के तहत वर्ष 2030 तक राज्य में नए वाहनों की कुल बिक्री में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के तहत महिल