नदबई: कुम्हेर रोड़ स्थित राजकीय बस स्टैंड के मेन गेट पर लगा बोर्ड पिलर सहित टूटा
नदबई में दो दिन पहले रात को आए तेज आंधी-तूफान ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। शहर के कुम्हेर रोड़ स्थित राजकीय बस स्टैंड के मुख्य गेट पर लगा बड़ा बोर्ड पिलर सहित धराशाई हो गया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, उस दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही बेहद कम थी। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया।