ग्वालियर गिर्द: रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत ASI ने TC कार्यालय में किया पेशाब, वीडियो वायरल
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक पुलिस ASI का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आरोप है कि ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत ASI ने रेलवे के TC कार्यालय के अंदर ही पेशाब कर दी।घटना का वीडियो वहां मौजूद TC ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया और इसकी शिकायत झांसी रेल मंडल के अधिकारियों से की है।वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।