सादाबाद: मोनिया के युवक का अग्निवीर में कल हुआ चयन, आज हुई मौत से परिजनों में मचा कोहराम
मोनिया निवासी राहुल पुत्र ओमवीर का सोमवार को अग्निवीर में चयन हुआ था। घर और गांव में रात भर जश्न का माहौल रहा पूरे गाँव में मिठाई बांटी गई। मंगलवार को राहुल की अचानक तबियत बिगड़ गई, परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे पर रास्ते में ही राहुल ने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है वही पूरे गांव में भी शोक की लहर छा गई है।