संपतचक: गौरीचक में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, सैकड़ों लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
9 जनवरी 2026 गौरीचक पुलिस और मध निषेध विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गया पटना मार्ग से गुजर रहे एक पीकअप वाहन से कुल 80 कार्टून यानी लगभग 720 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र कुमार (पिता स्वर्गीय राम प्रसाद राय), निवासी भानपुर बलदेव, थाना गाड़ोल, जिला वैशाली के रूप में हुई है।