हुज़ूर: भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, किराए के मकान में अकेला रहता था मृतक
Huzur, Bhopal | Feb 5, 2025 ऐशबाग थाना इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मूल रूप से हरदा का रहने वाला था। सुभाष कॉलोनी में अकेला किराए के कमरे में रहता था। घटना मंगलवार देर रात की है। बुधवार को हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में पीएम कराया गया । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।