सादाबाद: नगला दुर्ज़ी के प्रेमी युगल ने किया प्रेम विवाह, युवती के परिजनों के डर से पुलिस अधीक्षक से जान बचाने की लगाई गुहार
नगला दुर्ज़ी के विकास नामक युवक के द्वारा अलीगढ़ जिले की एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया। प्रेमी युगल का आरोप है कि युवती के परिजन दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगे और मारने के लिए ढूंढने लगे। जिससे डरकर प्रेमी युगल अपने घर से भाग लिया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय हाथरस पहुंचकर परिजनों से जान बचाने की गुहार लगाई है।