सादाबाद: मासूम के साथ दुष्कर्म होने से नाराज व्यापारियों ने बिसावर का बाजार किया बंद, धरना देकर की बुलडोजर कार्रवाई की मांग
शनिवार रात को एक युवक अमन पुत्र चाँद खान के द्वारा 7 वर्ष की मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, जिससे आक्रोशित व्यापारियों के द्वारा दूसरे दिन भी कस्बे के बाजार को बंद कर दिया है और आरोपी पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रहे है। जबकि पुलिस के द्वारा आरोपी का एनकाउंटर कर उसे जेल भेज दिया है।