जालौर: पाली संभागीय आयुक्त ने भाद्राजून तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
Jalor, Jalor | Jul 13, 2024 पाली संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह शुक्रवार शाम को जालोर दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने भाद्राजून तहसील कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने भाद्राजून तहसील कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया तथा रिकॉर्ड की जांच कर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिये।