जालौर: जालोर के प्लास्टिक कारोबारी ने ऊंटों पर निकाली बेटे की बारात वीडियो हुआ वायरल
Jalor, Jalor | Jul 12, 2024 जालोर के बड़े प्लास्टिक कारोबारी ने बेटे की बारात ऊंटों पर निकालकर मैसेज दिया कि कल्चर सबसे पहले है। कारोबारी की अफ्रीका और (मैसूर) कर्नाटक में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट हैं। बारात 15 किलोमीटर तक निकाली गई। इसमें सजी धजी ऊंट गाड़ियों पर लाल गुमटियां बनाई थीं, बाराती सफेद परंपरगात पोशाक और लाल पगड़ी में थे। इसे देख हर कोई हैरान रह गया।