मेहदावल: नन्दौर की दलित बस्ती में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया जन-संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
संत कबीर नगर। क्षेत्र के नन्दौर स्थित दलित बस्ती में रविवार को स्थानीय ग्रामवासियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी स्वयं मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान की उपस्थिति में उन्होंने बस्ती के लोगों के साथ जन-संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बस्ती के जागरूक नागरिकों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को विस्तारपूर्वक विधायक के सामन