कोरबा: तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से गर्मी में मिली राहत, कई इलाकों में जलभराव
Korba, Korba | Jun 2, 2026 भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे कोरबा जिले के लोगों को मंगलवार शाम तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से बड़ी राहत मिली। शाम करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार शाम 5 बजे हुए बारिश के कारण टीपी नगर, कोसाबाड़ी, घंटाघर, सीएसईबी चौक और इंदिरा स्टेडियम रोड सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति