अनूपपुर: ईदुज्जुहा पर शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
27 मई को ईदुज्जुहा त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हर्षल पंचोली ने जिलेभर में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ईदगाहों में सुबह 7:30 बजे नमाज के दौरान भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को पुलिस एवं नगर निकायों के साथ समन्वय कर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं।