कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ0 सुधा प्रसाद ने ज़िला महिला कांग्रेस की बैठक ली।
शाहजहांपुर -अभी तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों को की रूप रेखा विस्तार से साझा की डॉ0 सुधा प्रसाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला कांग्रेस बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा क्योंकि आधी आबादी का वोट चुनाव में अहम रोल रखता है।
उन्होंने आगे कहा कि तत्काल महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए ताकि महिलाओं को भी समान प्रतिनिधित्व मिल सके।
डॉ0 सुधा ने बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर महिला आरक्षण तत्काल लागू किए जाने को लेकर 9133400200 पर मिस्ड कॉल अभियान चलाया जाएगा।
इसके अलावा पोस्ट कार्ड व हस्ताक्षर अभियान चला कर
केंद्र सरकार पर दबाव बना कर महिला आरक्षण को लागू करने की मांग करेंगे।
इसके साथ साथ हम सड़क और संसद में भी आधी आबादी के पूरे हक देने की आवाज़ को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकसभा में जोरदार तरीके से उठा रहे है। आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक अत्याचार,बलात्कार,अपहरण महिलाओं पर हो रहे है।
प्रदेश की भाजपा सरकार महिला विरोधी है और महिलाओं के शोषण के मामलों में भाजपा के ही नेता शामिल है।
महिला कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कहा कि बढ़ती मंहगाई ने आम महिलाओं की कमर तोड़ कर रख दी है।
किचन में महिला आंसू बहाती नजर आती है।
लेकिन कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर महिलाओं की आवाज़ को उठाती रहेगी। कही पर भी किसी भी महिला पर अत्याचार होगा तो महिला कांग्रेस वहां चट्टान की तरह खड़ी नजर आएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से रानी पांडे,नूरे सहर बी,शबनम बेगम,सीमा,कमला,रेनू, जितेंद्री मिश्रा,सकीना, हुस्नारा,फरजाना, नफीस बी,शाहीन,गीता,बेबी,महुर्ननिसा कायनात, जोया,नाज़िया,पुवाया कांग्रेस अध्यक्ष आशीष तिवारी, ज़िला सचिव कुलदीप गुप्ता,राहुल मौर्या,देवदर्शन सहित दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।
बैठक को पीसीसी सदस्य तनवीर सफदर,अरुणोद मिश्रा,दलित कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम कठेरिया, एनएसयूआई अध्यक्ष रफी उल हसन ने भी संबोधित किया।
संचालन उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन फुरकान अहमद कुरैशी ने किया।