टीकमगढ़: मुहारा: जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के 3 लोगों के साथ मारपीट: तीनों गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत जतारा तहसील की मुहारा गांव में जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ लाठी डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है घायलों की पहचान वृंदावन, पवन, बृजनंदन कुशवाहा निवासी मुहारा गांव के रूप में हुई है घायल ने बताया कि कुछ लोग उसके खेत की बुवाई कर रहे थे उसने मना किया तो उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी जिसमें तीनों घायल हो गए।