Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को किया पाबंद

Manikpur, Chitrakoot | Jul 27, 2026
मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह में इंटर कॉलेज से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपी मनीष पुत्र दशरथ लाल को गिरफ्तार किया। परिजनों की शिकायत पर धारा 78, 296, 351 बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। सोमवार शाम 5 बजे आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

MORE NEWS

#चित्रकूट

मानिकपुर के मरवरिया पहाड़ में स्थित प्राचीन आनंदी माता मंदिर का कायाकल्प आवश्यक 

धार्मिक पर्यटन की मुख्य धारा से उक्त स्थान को जोड़ने की आवश्यकता

#चित्रकूट मानिकपुर के मरवरिया पहाड़ में स्थित प्राचीन आनंदी माता मंदिर का कायाकल्प आवश्यक धार्मिक पर्यटन की मुख्य धारा से उक्त स्थान को जोड़ने की आवश्यकता

Manikpur, Chitrakoot | Jul 30, 2026

अटल पार्क (कोठी तालाब) में जन-सुरक्षा के दृष्टिगत 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित

जनपद चित्रकूट में नागरिकों की सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, कर्वी द्वारा अटल पार्क (कोठी तालाब) परिसर में 15 विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में अटल पार्क के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा पार्क परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद, कर्वी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अटल पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे भ्रमण एवं मनोरंजन के लिए आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पार्क परिसर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से पार्क परिसर में आधुनिक सर्विलांस प्रणाली विकसित की गई है।

उन्होंने बताया कि स्थापित किए गए सभी सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी एवं निर्बाध संचालन के लिए अटल पार्क परिसर स्थित कक्ष में एक एकीकृत कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से पार्क की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस पहल से अटल पार्क में आने वाले नागरिकों को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होगा तथा पार्क परिसर में अनुशासन एवं सार्वजनिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

अटल पार्क (कोठी तालाब) में जन-सुरक्षा के दृष्टिगत 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित जनपद चित्रकूट में नागरिकों की सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, कर्वी द्वारा अटल पार्क (कोठी तालाब) परिसर में 15 विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में अटल पार्क के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा पार्क परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद, कर्वी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि अटल पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे भ्रमण एवं मनोरंजन के लिए आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पार्क परिसर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से पार्क परिसर में आधुनिक सर्विलांस प्रणाली विकसित की गई है। उन्होंने बताया कि स्थापित किए गए सभी सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी एवं निर्बाध संचालन के लिए अटल पार्क परिसर स्थित कक्ष में एक एकीकृत कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से पार्क की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस पहल से अटल पार्क में आने वाले नागरिकों को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होगा तथा पार्क परिसर में अनुशासन एवं सार्वजनिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Manikpur, Chitrakoot | Jul 30, 2026