रामानुजगंज: रामानुजगंज में 81 फीट के रावण का दहन, 20 हजार से अधिक लोग बने साक्षी
रामानुजगंज बुधवार विजयादशमी के अवसर पर रामानुजगंज के हाई स्कूल मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में सागर मोती फाउंडेशन द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहली बार 81 फीट ऊंचे रावण का दहन देखने के लिए 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे। राम दरबार की भव्य झांकी, रावण वध का नाटकीय मंचन और रंग-बिरंगी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहे।