उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन पर बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल करने के मामले में मुकदमा किया दर्ज।
Orai, Jalaun | Sep 7, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोतवाली परिसर में व्यक्ति ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति अपने बाइक पर सवार होकर जा रहा था तभी बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिस व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।