इंदौर: एसटीएफ ने राजेन्द्रनगर बस स्टैंड के पास से हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया, आरोपी से 4 अवैध पिस्टल, एक मैगजीन और नगदी ज़ब्त
Indore, Indore | Apr 21, 2025 इंदौर एस टी एफ को मुखबिर से सूचना मिली थी की उत्तर प्रदेश से हथियार तस्कर के गिरोह का सदस्य मध्यप्रदेश के बड़वानी से हथियार खरीद कर इंदौर होते हुए उत्तर प्रदेश बेचने जा रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम द्वारा आरोपी को इंदौर के बिजलपुर गेट के सामने राजेन्द्रनगर बस स्टेंड के पास से घेराबंदी कर नागेश्वर मिश्रा को पकड़ा गया है।