इंदौर: हाई कोर्ट चौराहे पर मारपीट, टीआई से झूमाझटकी और हंगामे के मामले में दो आरोपी चिन्हित, पुलिस जांच कर रही है
Indore, Indore | Apr 21, 2025 इंदौर के हाई कोर्ट चौराहे पर आम नागरिकों से मारपीट और थाना प्रभारी से झूमाझटकी के मामले में पुलिस ने अहम सुराग जुटा लिए हैं। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो लोगों की पहचान की है। जिसने दोनों लोगों की गतिविधियां घटनास्थल पर दर्ज सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के वीडियो में स्पष्ट दिख रही है।