इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में मनाया गया सिविल सेवा दिवस, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
Indore, Indore | Apr 21, 2025 राज्य शासन के निर्देशानुसार आज इंदौर में सिविल सेवा दिवस गरिमामय रूप से मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सोमवार 4 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सिविल सेवा दिवस का महत्व बताते हुए जन सेवा के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।