जगदलपुर: डिजिटल जनगणना में स्व-गणना पर जोर, कलेक्टर आकाश छिकारा ने 'स्व-गणना' को जन-अभियान बनाने का दिया मंत्र
जनगणना 2026 के कार्यों में बस्तर जिले को अग्रणी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा एक व्यापक और प्रभावी कार्ययोजना लागू की गई है।जिले में स्व-गणना की प्रगति को बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रशासन के सभी स्तरों पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान की सफलता के लिए उन्होंने सबसे पहले सरकारी तंत्र को ही आधार बनाया है।