जगदलपुर: कांग्रेस 11 जून को किसान आक्रोश रैली निकालेगी, किसानों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन - दयाराम कश्यप
बस्तर जिला किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 11 जून 2026 को जगदलपुर में किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप ने बताया कि जिले में किसानों को खाद-बीज की कमी, डीजल किल्लत, अव्यवस्थित वितरण व्यवस्था तथा कृषि से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।