शुजालपुर: सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने शुजालपुर आरओबी निर्माण के लिए व्यवस्थित डायवर्जन प्लान तैयार करने तथा सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर एनएच-52 पर होल्डिंग एरिया चिन्हित करने के निर्देश दिए।